नगालैंड में रचा इतिहास , 60 साल बाद मिली पहली महिला विधायक

नगालैंड में रचा इतिहास आज गुरुवार ( 2 मार्च ) को मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ गए ,इस बार नगालैंड के जनता ने एक महिला विधायक चुनकर 60 साल बाद नगालैंड में  इतिहास रचा है। इस राज्य की ये पहली महिला विधायक बनी हैं। एनडीपीपी की उम्मीदवार हेकानी जखालु ने दीमापुर -तृतीया सीट से चुनाव जीतकर कर हेकानी के सिर पर नगालैंड की पहली महिला विधायक बनने का ताज सज गया  है।

 

कौन है हेकानी जखालु ?

हेकानी जखालु दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और अमेरिका से वकालत की पढ़ाई कर के वकील बनने के बाद सोशल एंटरप्रेन्योर बनी। बीजेपी के सहयोगी पार्टी NDPP के चुनाव चिन्ह से जखालु चुनाव लड़ी थीं ,और अपने प्रतिद्वंदी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास )के प्रत्याशी एजोतो झिमोमी को 1536 वोटों से हराकर जीत हासिल कर ली है , जखालु के जीतनेके बाद नगालैंड को अलग राज्य का दर्जा मिलने के करीब 60 साल बाद पहली महिला विधायक मिली है।यह बहुत आश्चर्य की बात यह है कि जहां महिला मतदातों की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है ,इसके बावजूद कोई महिला विधान सभा तक नहीं पहुंच सकी थी लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड टूट गया है। ये चुनाव जीतकर हेकानी जखालु ने नगालैंड में इतिहास रच दिया है।

अभी तक सिर्फ दो महिलाये ही बनी है सांसद –

 

साल 1977 में रानो मेसे शाजिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी पर जीतकर लोकसभा में सदस्य चुनी गई थी, वह नागालैंड में चुनाव जीतकर सांसद पहुँचने वाली पहली महिला थीं। नगालैंड को दूसरी महिला सांसद एस. फांगनोन कोन्याक थी जो पिछली साल बीजेपी ने राजसभा सदस्य के रुप में नामित किया और वह नगालैंड से दूसरी महिला सांसद पहुंची , लेकिन नगालैंड के सियासी इतिहास में कोई भी महिला अभी तक विधायक नहीं बन पायी थी ,इस बार विधायक के चार महिलाओँ ने पुरे दमखम के साथ चुनावी रेड में उत्तरी थी ,लेकिन हेकानी जखालु ने चुनाव जीत कर पहली महिला विधायक बनने का ताज अपने सर कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *