शहीद दिवस पर आम आदमी पार्टी के ” मोदी हटाओ ,देश बचाओ” अभियान में जंतर -मंतर पर नेताओं का जमावड़ा

 

शहीद दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक कैम्पियन की शुरुआत की ”मोदी हटाओ ,देश बचाओ ” , आप पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा पार्टी के अन्य नेता भी जंतर – मंतर पर इस कैम्पियन का हिस्सा बने।

अभियान में शामिल नेता –

23 मार्च को देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है ,इसी दिन भारत के वीर सपूतों भगत सिंह , सुखदेव , राजगुरु ने हस्ते हस्ते फांसी का फंदा अपने गले से लगा लिया था , शहीदों के द्वारा दिए गए इस बलिदान को याद किया जाता है। शहीद दिवस के मौके पर आप पार्टी के नेताओं ने ”मोदी हटाओ , देश बचाओ ” कार्यक्रम का प्रारम्भ जंतर – मंतर से किया है ,इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ,पंजाब के सीएम भगवंत मान ,दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंत्री गोपाल राय के अलावा दिल्ली मंत्रिमंडल में मंत्री सौरभ भारद्वाज , सांसद संजय सिंह ,सुशील गुप्ता ,विधायक राखी बिड़ला शामिल हुए है।

सीएम केजरीवाल ने किया शहीदों को पुष्पांजलि –

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि ,”आज शहीद दिवस है आज के दिन ही भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु ने ये सोच कर सहादत दी थी कि एक दिन हमारा भारत आजाद होगा ,सभी को शिक्षा – इलाज मिलेगा ,क्या हम उनके इस सपने को पूरा कर पाएंगे ? हम सबको मिलकर उनका सपना पूरा करना है। ” वही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु की शहादत को याद किया ,इसके बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘मोदी हटाओ , देश बचाओ ‘ का पोस्टर दिल्ली में लगाए जाने पर FIR हुआ है लेकिन यह पोस्टर अब देश के कोने – कोने में लगाया जायेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि , आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं आती ,सीधे सरकार में आती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *